कारगिल शहीद के गांव में रोपे पौधे

नई टिहरी।

कारगिल युद्ध में शहीद हुये सैनिक दिनेश दत्त बहुगुणा के गांव खेमड़ा में भारत स्वाभिमान से जुड़े लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपे। पौध रोपण करने वालों लोगों ने ग्रामीणों से पौधों की देखभाल की अपील की है। भारत स्वाभिमान संगठन के सदस्य कमल सिंह महर ने बताया कि शहीद सैनिक के गांव में उन्होंने बीते बुधवार को नीम, आंवला, नींबू, तेजपात, हर्रडा, बहेड़ा आदि के करीब 50 पौधे रोपे। नीम के पौधे पतंजलि हरिद्वार से मंगाये गये थे, जबकि अन्य पौधे वन विभाग की नर्सरी से निशुल्क उपलब्ध हुये है। त्रिलोक चंद रमोला, विजय नेगी, पुरुषोत्तम चौहान, जगजीत नेगी, गब्बर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान राजेंद्र नेगी, ग्राम प्रहरी दयाल सिंह गुसाईं आदि ने पौध रोपण में सहयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *