मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी:अग्रवाल

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अंतर्गत ऋषिकेश जिला भाजपा की ओर से टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन खाया। शुक्रवार को बस ट्रांजिट कैम्प में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशाओं के रूप में देख रही है। कहा कि प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में बीते 9 साल में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मेयर अनिता ममगाई, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल, कार्यक्रम संयोजक कपिल गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, सन्दीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, पार्षद रीना शर्मा, सोनू प्रभाकर, जिला महामंत्री पवन शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, उषा जोशी, अनिता तिवारी, हिमानी कौशिक, स्वाति शर्मा, नीलम चमोली सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *