केंद्र सरकार के बजट को बताया संतुलित
पौड़ी। मंगलवार को केंद्र सरकार ने बजट पेश किया। बजट में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बजट में राज्यकर्मचारियों को भी एनपीएस में 10 प्रतिशत की जगह 14 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट पहले सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों को ही दी गई थी। कर विशेषज्ञ विवेक रावत ने इस बजट को संतुलित बजट बताया है। विवेक रावत का कहना है कि यह ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला बजट है। कहा कि यह बजट ना नेगेटिव है ना पॉजीटिव। यह बजट एक संतुलित बजट है। मंगलवार को पेश किए गए बजट में केंद्र सरकार ने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। अब आईटीआर में गलती होने पर उसमें दो साल तक सुधार किया जा सकता है। अब आरबीआई डिजिटल करेंसी की शुरूआत करेगी। क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा और 1 फीसदी टीडीएस की कटौती होगी। टैक्स रेड(छापेमारी) में मिला पूरा पैसा जब्त होगा। बजट के मुताबिक दिव्यांग माता-पिता को भी टैक्स छूट मिलेगा। कर विशेषज्ञ विवेक रावत ने बजट को संतुलित बजट बताते हुए कहा है कि यह बजट ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला बजट है। यह बजट ना नेगेटिव है ना पॉजीटिव।
