राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऋषिकेश। लालतप्पड़ क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसका शव घर में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौत की वजह जानने का पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को लालतप्पड़ निवासी सुखदेव 45 के परिजनों ने सूचना दी कि उसने फांसी लगा ली है। तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर सुखदेव की कमरे की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने भी मौत को लेकर पुलिस को पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि सुखदेव शराब पीने का आदी है। आसपास के लोगों ने मानसिक तनाव होने की बात भी कही है। परिजनों से बातचीत में आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *