ऋषिकेश डिग्री कॉलेज परिसर में चला स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश। ऋषिकेश पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प भी लिया। परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान संकाय, प्रशासनिक भवन, मुख्य भवन गेट के आसपास झाड़ियों की कटाई, पॉलीथिन एकत्र किया गया। परिसर के प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि यदि देश को स्वच्छ बनाना है, तो समाज में हर व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाना होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन जोशी द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को कहा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शकुंतला शर्मा, मंजू चौहान, जोत सिंह भंडारी, सुरेंद्र नोरियल, शैलेंद्र डंगवाल, अभिनव बेंजवाल, कैलाश, दीपेंद्र, कृष्णानंद उनियाल, मुकेश कुमार, कमलेश सकलानी, ऋषि कपूर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *