जागरूकता रैली निकाली

नई टिहरी। टिहरी रेंज के चंद्रबदनी अनुभाग में अंजनीसैंण बाजार में वन विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें आम लोगों को प्लास्टिक उन्मूलन व सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक करते हुए इनके उन्मूलन के लिए तत्पर रहने को प्रेरित करते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान लोगों ने स्वैच्छित श्रमदान कर प्लास्टक कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए दिया। इस दौरान अनुभाग अधिकारी चंद्रबदनी रणवीर सिंह रावत, वन बीट अधिकारी पंकज सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *