संपर्क मार्ग पर मिला अज्ञात युवक का शव
रुड़की। सिसौना गांव के संपर्क मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार सिसौना के जंगल में संपर्क मार्ग पर एक सड़ा शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन शव काफी पुराना होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव 15 से 20 दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
