संविदा कर्मियों को वेतन न मिलने पर प्रदर्शन
देहरादून। राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में पांच माह से संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कहा कि 18 कर्मचारी करीब 15 सालों से संविदा पर यहां नौकरी कर रहे हैं। उनका सेवा विस्तार दिसंबर 2022 में खत्म हो गया। लेकिन अभी तक उनकी सेवाएं विस्तारित नहीं की गई है। पांच माह से वेतन भी नहीं मिल रहा है। उन्हें आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। राशन, बच्चों की स्कूल फीस को लेकर दिक्कत आ रही है। प्रदर्शन करने वालों में दौरान बिंदा रमोला, लक्ष्मी बिष्ट, सविता नेगी, सविता, कमला, सुदेश, चांदनी साइमन, विनीत अरविंद, दिग्विजय, जितेंद्र नेगी, अंकित, विमल, विकास, कैलाश, संगीता, नरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
