मुख्यमन्त्री धामी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व विशेषरूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं रेखांकित किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए सभी डॉक्टरों व स्टाफ के कार्यों की सरहाना की। सोमवार को सीएम का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। उत्तराखंड की मानसखण्ड झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में पहला स्थान प्राप्त होने व चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर श्रीमहंत ने सीएम को विशेष रूप से बधाई दी। सीएम ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सरकार का मजबूत सहयोगी है। श्रीमहंत ने सीएम को रुद्राक्ष का पौधा व श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री महाराज को सीएम आवास आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान है व समाजसेवा के लिए समर्पित है। सरकार एसजीआरआर ग्रुप को सहयोग करेगी। श्रीमहंत ने मुख्यमंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के कार्यों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *