कैबिनेट मंत्री के अग्रवाल के खिलाफ महापंचायत स्थगित
देहरादून। ऋषिकेश के चर्चित मारपीट प्रकरण से जुड़े सुरेन्द्र सिंह नेगी ने 25 जून को परेड ग्राउंड में होने वाले महापंचायत स्थिगित कर दी है। उन्होंने शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। सुरेंद्र नेगी के अनुसार खुद के लिए इंसाफ की मांग लेकर वे अपने साथियों के साथ महापंचायत-2 की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी दल से नहीं है, बल्कि वे सर्वसमाज को एकजुट कर राजनैतिक और प्रशासनिक तानाशाही रैवये के खिलाफ आपसी विचार विमर्श के लिए पंचायत करना चाहते थे। आरोप लगाया कि एसडीएम ऋषिकेश ने शांति भंग किये जाने की संभावना में जानबूझकर हमारे 12 व्यक्तियों को एक- एक लाख रुपए के बंद त्र दाखिल कर डराने का प्रयास किया है। नेगी ने कहा कि वर्त्तमान में जी-20 सम्मेलन, स्मार्ट सिटी के कार्य चरमसीमा पर होने, चारधाम यात्रा में पुलिस प्रशासन व्यस्त होने के कारण महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए वह अपनी महापंचायत अभी स्थगित कर रहे हैं। जल्द ही विभिन्न जनमुद्दों को लेकर महापंचायत आयोजित की जाएगी।
प्रेस वार्ता में संजय सिलसवाल, चंद्र भूषण सकलानी, धर्मवीर प्रजापति, मोहन भंडारी, मोहित डिमरी, आशुतोष नेगी आदि भी मौजूद रहे।
