अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक जाजरदेवल खांकर में थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने दुकान में छापेमारी की। इस दौरान जगत सिंह कसन्याल और संतोष सिंह कसन्याल के पास से अवैध शराब बरामद हुई। इधर, गंगोलीहाट में थानाध्यक्ष मंगल सिंह, पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कोठेरा स्थित बार्बर की दुकान में चेकिंग की। जांच के दौरान दुकान से शराब मिली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *