कर्मचारियों को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
रुद्रपुर। एनडीआरएफ की टीम ने औद्योगिक पार्क क्षेत्र में ला-ओपाला आरजी लिमिटेड में कर्मचारियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। टीम प्रभारी लविश यादव ने कहा आपदा के दौरान बिना घबराएं दृढ़ संकल्प के साथ बचाव करने की जरूरत होती है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हिमांशु जोशी ने टीम का आभार जताया। मंगलवार को टीम प्रभारी यादव ने फैक्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को बाढ़, भूकंप, आग और सीपीआर आदि के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के तरीके बताए। यहां जीएम दुर्गेश मोहन, एचआर के सीनियर मैनेजर उपदेश शर्मा, सुरक्षा अधिकारी चंद्रेश्वर विश्वकर्मा, ललित फर्त्याल, अशोक कुमार, रजनीश, दीपक रहे।
