भाजपा ने किया श्रीगुरु पट्टी के दर्जनों गांव का भ्रमण
चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड में गुरुवार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत श्रीगुरू पट्टी के दर्जनों गांव का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ली। नारायणबगड़ विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं गुरुवार को पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में भाजपाइयों के द्वारा श्रीगुरु पट्टी के आली, भगोती,केशपुर रतनी किमोलि समेत विभिन्न गांव का भ्रमण किया गया, इस अवसर पर उनके द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भरे जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की भी अपील लोगों से की गई। वहीं इस अवसर पर कई लोगों के द्वारा जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ली, इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह अध्यक्ष गणेशी शाह मंडल महामंत्री मंजीत कठैत,ब्रह्मानंद सती, त्रिलोक सिंह रमेश गुसाईं समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
