बारिश आये बोल्डरों, मलबे से बदरीनाथ हाईवे छिनका में बाधित रहा

चमोली। बदरीनाथ हाईवे चमोली और पीपलकोटी के बीच छिनका में दो स्थानों पर भारी भू स्खलन से मलबा सड़क पर आने से बाधित रहा। लगातार मशीनें मार्ग सुचारू करने में जुटीं। हाईवे बाधित होने से सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे रहे। पुलिस, प्रशासन ने पानी, बिस्कुट बांट कर यात्रियों को सहायता पहुंचाई। पानी का टैंकर भी भेजा गया। पर ये संसाधन अधूरे साबित हुए। यात्री खासे परेशान रहे। चिल चिलाती धूप में यात्रियों को खासी परेशानी हुयी। भोजन, पानी , शौच आदि के लिए यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। गुरुवार को चमोली जिले में मलबा, बोल्डर आने से 35 ग्रामीण व लिंक मोटर मार्ग बाधित हुए, जिनमें अधिकांश सुचारु कर दिए गए हैं। अभी भी 5 अवरुद्ध हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बाधित सभी मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को हुई बारिश आये बोल्डरों, मलबे से गुरुवार की सुबह को बदरीनाथ हाईवे छिनका में दो स्थानों पर बाधित हो गया। जिससे सैकड़ों की संख्या में वाहन हजारों की संख्या में यात्री फंसे रहे। जिस स्थान पर हाईवे अवरुद्ध हुआ। वहां पर नया भू स्खलन जोन तेजी से उभर रहा है। 10 साल पहले भी इसके आसपास भूस्खलन स्पाट उभरा था, जिसका ट्रीटमेंट हुआ। पर अब नया भू स्खलन स्पाट उभर रहा है।
विद्युत आपूर्ति बाधित रही
विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से विद्युत सप्लाई भी बाधित रहीं। थराली और देवाल के 200 से अधिक गांवों के विद्युत सप्लाई से प्रभावित रहे। पीपल कोटी के आसपास के 12 से अधिक गांव विद्युत आपूर्ति न होने से प्रभावित रहे। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाधित विद्युत लाइनों को ठीक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *