वाहन दुर्घटना में चालक की मौत

चमोली। चमोली जिले के नंदानगर घाट में सितेल रोड पर पार्किंग के पास एक वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई से नदी में जा गिरा। जिसमें चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। जिसे सीएचसी घाट लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *