25 जुलाई को ठेके के बाहर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

ऋषिकेश। रानीपोखरी में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने आबकारी आयुक्त को पत्र भेज कार्रवाई की मांग उठाई है। कार्रवाई नहीं होने पर 25 जुलाई को ठेके के बाहर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। मंगलवार को रानीपोखरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने डाक से आबकारी आयुक्त देहरादून को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर ओवर रेट पर शराब बेची जा रही है। इस बारे में कई बार आबाकारी विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके अलावा ठेका संचालकों ने अवैध रूप से हाईवे स्थित कई दुकानों के अंदर से ही रास्ते बना दिए हैं और यहां शराब बेची जा रही है। जबकि नेशनल हाईवे पर शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। विरोध करने पर ठेका संचालकों द्वारा मारपीट की जाती है। कहा कि ठेका संचालकों पर कार्रवाई न हुई तो 25 जुलाई को लोग शराब की दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर रानीपोखरी क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान, सुनील यादव, सुभाष रावत, विक्रम भंडारी, ग्राम प्रधान अभिषेक कृषाली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *