व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत

बागेश्वर। कपकोट में भराड़ी बाजार के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी दरबान सिंह ऐठानी (63) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। व्यापारी की मौत के शोक में मंगलवार को भराड़ी बाजार बंद रहा। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सरयू खीरगंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनके पुत्र महेश ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनके भाई दान दान सिंह, दयाल सिंह ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी, डा.बहादुर सिंह, किशन सिंह, किशोर ऐठानी, चमन सिंह, राजा साह, गोविंद सिंह आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने शोक में बाजार बंद रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *