पुलिस ने शिव भक्तों के लिए लगाया भंडारा
रुड़की। बारिश में भी शिव भक्तों की भीड़ लगातार जारी है। सीमा से लगे चेक पोस्ट काली नदी पर भगवानपुर पुलिस ने शिव भक्तों के लिए एक भंडारे का आयोजन किया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी पुलिस ने शिव भक्तों की सेवा के लिए भंडारा लगाया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज संजय पूनिया, संजय रावत, पुनीत दशौनी, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
