उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर फिर से भाजपा काबिज होगी : दुष्यंत गौतम

ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गौतम ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर फिर से भाजपा काबिज होगी। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी बताया। बोले, घर-घर पहुंचकर हर शख्स को सरकार के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाए। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में महज नौ साल में वह सब कर दिया, जोकि 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। विपक्षी नेता पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में मेयर अनिता ममगाईं, किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जागेंद्र पुंडीर, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, नरेंद्र सिंह नेगी, भारत गुप्ता, आदेश पंवार, मंगल रौथाण, कृष्णा राठौड़, नरेंद्र रावत, मातबर सिंह बिष्ट, सुखदेव फर्सवाण, अरविंद सैनी, प्रभात चौधरी, श्यामवीर सिंह, सुबोध नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *