स्कूल की चहार दीवारी निर्माण को मंत्री को भेजा पत्र पत्र
काशीपुर। गुलदार के खतरे के मद्देनजर ग्राम प्रधान ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चहार दीवारी निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम भोगपुर की प्रधान सिमरनजीत कौर ने पत्र में कहा कि उनके गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चहार दीवारी नहीं है। स्कूल के जंगल से लगा होने के चलते गुलदार सहित जंगली जानवरों का आने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में शिक्षा विभाग से कई बार पत्राचार करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शिक्षा मंत्री से स्कूल में चहारी दीवारी का निर्माण कराने का आग्रह किया।
