मानसून को लेकर आईजी ने दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने शुक्रवार को कुमाऊं परिक्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, फायर के राजपत्रित अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, संचार, कमान्डेंट एनडीआरएफ (कुमाऊं), प्रभारी एसडीआरएफ के साथ आपदा की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंस कर गोष्ठी की। आईजी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों से अपने-अपने कर्मचारियों एवं संसाधनों को तैयार रखने कहा गया है। कहा कि कोई भी अपना मोबाइल फोन ऑफ न करे, किसी प्रकार की आपदा की सूचना पर अधिकारी स्वयं लीड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *