16 जुलाई को निकलेगी कांवड़ यात्रा

चम्पावत। मां पूर्णागिरी कीर्तन मंडल ने कांवड़ यात्रा निकालने के संबंध में बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सावन के पावन माह में 16 जुलाई रविवार को कावड़ यात्रा निकाली जायेगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी और संचालन भुवन भट्ट ने किया। यहां जीवन सिंह नेगी, पंडित दया किशन पंत, नरेंद्र कुमार गोयल, आनन्द बल्लभ जोशी, घनश्याम शर्मा, ग्राम प्रधान भावना नेगी, तारा भट्ट, खष्टी जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *