समाजसेवी डिबी चंद ने विद्यालयों में पाठ्य सामग्री बांटी

चम्पावत। उद्योगपति व समाजसेवी डी बी चन्द के द्वारा प्राथमिक पाठशाला, उच्चतर माध्यमिक, आंगनबाड़ी केंद्रों में पाठ्य सामग्री। उन्होंने ग्राम सैलानीगोठ, फागपुर मे आंगनवाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर डी बी चन्द ने छात्र-छात्राओं को सबोधित करते हुए कहा की अगर कोई भी निर्धन छात्र जो आगे उच्च शिक्षा लेना चाहता है अगर आर्थिक तंगी की वजह से अगर कोई दिक्कत आती है तो वह उस छात्र की हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर उत्तम चन्द महेश रजवार, खडक सिंह महर, भूपेंद्र अधिकारी, मोहन चन्द , ग्राम प्रधान फागपुर हर्ष बहादुर चन्द आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *