डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर हुआ सुंदरकांड पाठ

देहरादून। देहरादून, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर उनके प्रीतम रोड स्थित कार्यालय में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश में आपदा से राहत के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। जिससे पीड़ित प्रभावित परिवार अपने नुकसान से उबर सकें। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महानगर बीजेपी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक खजान दास, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पुनीत मित्तल, अखिल गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना, सांसद प्रतिनिधि महेश पाण्डे, विशाल गुप्ता, राजकुमार कक्कड़, दिनेश सती, श्यामवीर सैनी, वरुण वालिया, अनिल कुमार, संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *