स्वास्थ विभाग ने कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

देहरादून। देहरादून, स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ कर्मियों के लिए पांच दिनी परियोजना प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण भारती कुमारी ने दिया। प्रशिक्षण में फार्मेसिस्ट, नर्सिंग अधिकारी, टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट शामिल हुए। जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं के कुशल प्रबंधन और संचालन के संबंध में प्रशिक्षण हासिल किया। प्रशिक्षण हासिल करने वालों में विक्रम पंवार, जगजीवन राम नंदूली, संदीप सिंह, नीलम वर्मा, अंजू जखमोला, सुधा कुकरेती, अनिल बिष्ट, विनोद आर्य, अशोक शास्त्री, कमल मेहता, निर्मल तिवारी, सुरेश ठाकुर, प्रीति सुमन, अमिता प्रसाद, विनोद कुमार, ललित, सुनील ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *