गुरिल्लाओं ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग
पौड़ी। चौंदकोट गुरिल्ला संगठन ने समायोजन करने सहित तीन सूत्रीय मांगों के जल्द पूरा नहीं होने पर कोर्ट की शरण लेने और आगामी लोकचुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। संगठन के सहदेव पांथरी, प्रेम सिंह नेगी, मातबर सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह राणा, बिहारी लाल ममगांई, गब्बर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से गुरिल्लाओं को विभागों में समायोजन करने व सीमा सुरक्षा पर रहने वाले लोगों की समस्या हल करने की मांग कर रहे है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे गुरिल्लाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरिल्लाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने कोर्ट के फैसले को लागू करने के बजाय उसको फाइल में कैद कर दिया है।
