तहसील दिवस में 35शिकायते हुई दर्ज
पौड़ी। तहसील दिवस में 35 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गई।
मंगलवार को तहसील दिवस पर अधिकतर शिकायतें मानसून से मोटर मार्गों की क्षति, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विभागों की रही। एसडीएम संदीप कुमार ने संबंधित अफसरो को तहसील दिवस में आई शिकायतों को प्राथमिकता के साथ हल करने के निर्देश दिए। कहा कि समस्याओं का निस्तारण कर उसकी आख्या रिपोर्ट भी प्रस्तुत करे। कहा की पूर्व तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है उनका भी तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने अफसरो को पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करते हुए उसकी रिपोर्ट भी दे।
इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल, थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह आदि शामिल रहे।
