अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मनकामेश्वर मंदिर में मंगलवार को हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा की संस्त़ुति पर महानगर अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने महिला संगठन के बारे में बताया। बैठक में मीना शर्मा को ब्राह्मण महिला संरक्षक, रश्मि शर्मा, अंजू तिवारी को महिला अध्यक्ष, दीपा जोशी को संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष रसना भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्वेता शर्मा, उपाध्यक्ष खुशबू चतुर्वेदी, मंत्री छाया ममता त्रिपाठी व वंदना शर्मा, रुचि शर्मा, अर्चना कौशिक को सदस्य बनाया गया। संगठन ने आने वाले तीज कार्यक्रम को लेकर महिलाओं से चर्चा की और उसकी रूपरेखा तैयार की। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने महिला संगठन को सफल बनाने के लिए जोर दिया। कार्यकर्ताओं को तीज कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *