भाविप की महिला शाखा ने छात्रों को सिखाये योग और प्रणायाम

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद महिला शाखा ने सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को योग कराया और उसके बारे में जागरूक किया। योग प्रशिक्षक सुधा जिंदल ने प्राणायाम, कपालभाति, अनुलाम विलोम, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी सिखाया। महिला अध्यक्ष सीमा सिंघल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी बताई। यहां सरोज कंसल, संगीता मित्तल, सीमा गोयल, कोमल मित्तल, पूनम झिंझीरिया, प्रांतीय महासचिव नरेश कंसल, संरक्षक पवन बड़सीवाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल, प्रकल्प संयोजक शिवपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद दुबे, अमन पांडेय, कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, मनोज राणा, अमरजीत सिंह, सोनी दुर्गापाल, कन्या राणा, रेखा गंगवार मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *