सीईओ ने दिए शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण के निर्देश

पिथौरागढ़। मुख्य शिक्षाधिकारी ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को विद्यालयों में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय में अनियमिता मिलने पर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। मिशन इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग और प्रधानाचार्यों की बैठक मुख्यशिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीईओ जुकरिया ने मानसून काल में जर्जर विद्यालयों में शिक्षण कार्य संचालित न करने को कहा। कहा कि किसी भी विद्यालय में आपदा के दौरान क्षति पहुंचती है तो प्रधानाचार्य 10 फोटो और 16 बिंदुओं की आख्या अपने विकासखण्ड को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरण करने, पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड या तहसील मुख्यालय में सुधार परीक्षा केंद्र भी बनाने के आदेश दिए। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक एसपी सेमवाल, प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी, शिक्षक जगत सिंह खाती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *