छुट्टियों के बाद ड्यूटी को लौट रहा सेना का जवान लापता

काशीपुर। छुट्टियां बिताने के बाद ड्यूटी के लिए लौट रहा सेना का जवान संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ढूंढखोज की मांग की है। पुलिस ने जवान की तलाश शुरू कर दी है। गांव तोता बेरिया निवासी रंजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह भारतीय सेना में जवान है। वर्तमान में वह जम्मू के सांबा सेक्टर में तैनात है। रंजीत बीते दिनों छुट्टियों में घर आया था। छुट्टियां पूरी होने के बाद गत 22 जुलाई को वह वापस सांबा के लिए रवाना हुआ। परिवार के लोगों के अनुसार वे रंजीत को दोराहा बस पर बैठाकर आए थे, जिसके बाद उसने काशीपुर पहुंचकर परिजनों से फोन पर बात भी की। लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। वह अपनी ड्यूटी पर भी वापस नहीं पहुंचा है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस से रंजीत की सकुशल वापसी की मांग की है। पुलिस ने खोजबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *