पांच हजार का इनामी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने फरार चल रहे 5,000 के इनामी आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। पिछले वर्ष एक फैक्ट्रीकर्मी पर किशोरी के साथ दुराचार किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस में पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी लगातार पहचान बदलकर अलग-अलग जगह रह रहा था। पुलिस ने उस पर 5,000 का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार रात पुलिस ने फरार आरोपी देव रतन निवासी मोआप खुर्द पोस्ट खुटहा भोजपुर बिहार को छत्तीसगढ़ के राठौर चौक रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि इनामी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *