टेलर की दुकान से हजारों की चोरी
रुड़की। टेलर की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मोहल्ला लालबाड़ा निवासी सालिम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ले में ही टेलर की दुकान चलाता है। आरोप है कि सोमवार की रात को अज्ञात ने उसकी दुकान में सेंधमारी कर वहां पर सिले हुए कुछ कपड़े आदि चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
