मानवाधिकार आयोग पहुंचा बेलड़ा प्रकरण
हरिद्वार। रुड़की के गांव बेलड़ा में हुए प्रकरण को लेकर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में दस्तक दी है। आयोग से पुलिस अधिकारियों से मारपीट व हंगामे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कानून कार्यवाही करने की मांग की। अधिवक्ता अरुण भदोरिया ने आयोग में एक याचिका दायर कर बताया कि 12 जून 2023 को गांव बेलड़ा व बाहरी लोगों ने कानून को हाथ में लेकर पत्थरबाजी, लाठी डंडों व हथियारों से इंस्पेक्टर मनोज मेनवाल राजीव रौथान,सब इंस्पेक्टर बारु सिंह चौहान व कांस्टेबल हसलवीर को जान से मारने की नियत से हमला किया। जिसमे पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थी। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। जिसमें आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल को इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर चार हफ्ते में आयोग के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिए है।
