भाजपा शासन में क्षेत्र का हो रहा है सर्वांगीण विकास: आदेश चौहान

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है। भाजपा शासन में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यह बातें उन्होंने निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। शनिवार को आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार वार्ड 54 श्यामाचरण एंक्लेव की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। एचआरडीए की ओर से इस पर 47 लाख रुपए खर्च किए जाने है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद विपिन शर्मा, मनोज प्रालिया, विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय कुमार, किसान मोर्चा महामंत्री कमल प्रधान, अजय बबली, सुबे सिंह, आशीष चौधरी, पंकज धीमान, अनुज त्यागी, योगेंद्र तोमर, एडवोकेट सुभाष चौधरी,जयकुमार, ओपी शर्मा, दीनानाथ शर्मा, नवनीत त्यागी, जसवीर त्यागी, नवजोत वालिया, प्रदीप चौधरी, मुरली वाधवा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *