बागेश्वर में आठ सड़कों पर यातायात प्रभावित
बागेश्वर। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। इसकी मार जिले की सड़कों पर पड़ रही है। अभी भी आठ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। जिला आपदा विभाग के अनुसार सातचौंरा-जल्थाकोट,भानी-हरसिंग्
बूंगा गांव पहुंची रेरक्रॉस की टीम: गरुड़। रेडक्रॉस सोसायटी की टीम राहत सामग्री लेकर बूंगा गांव पहुंची। यहां उन्होंने आपदा पीड़ित कुंवर राम पुत्र लछम राम को सामग्री दी। राहत सामग्री किट में तिरपाल, बर्तन सेट, हानजिन किट, कंबल आदि सामग्री शामिल थी। सोसायटी की ओर से शंकर लाल टम्टा, उमेश जोशी, अशोक बर्धन, प्रमोद जोशी, जगदीश खेतवाल, राहुल जोशी आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा
कपकोट। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित असों डणूं क्षेत्र का जायजा लिया। असों के पास स्कबर टूटने से कपकोट जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी तत्काल भू-धंसाव रोकने व बैली ब्रिज के निर्मााण को लेकर मंथन किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही आदि रहे।
