प्रकाश कोहली हुए केकेसी जिलाध्यक्ष मनोनीत
बागेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश कोहली को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने की। उन्होंने इस आशय का नियुक्ति पत्र प्रकाश कोहली को भेजा है। कोहली के मनोनयन पर गोपाल दत्त भट्ट, ललित फर्सवाण, गिरीश कोरंगा, लक्ष्मण आर्या, भरत फर्सवाण, भुवन पाठक, बबलू नेगी, हरीश भट्ट, उमेश पांडे, संजय फर्सवाण ने खुशी जताई है।
