ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करें

रुड़की। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में चुनाव साक्षरता क्लब की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और साफ छवि के जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान में प्रतिभाग करना आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने गांव तथा आस-पड़ोस के लोगों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का लाभ उठाने के लिए जागरूक करें। क्लब प्रभारी एवं कैंपस एम्बेसडर प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रत्येक गांव के बीएलओ 21 अगस्त तक मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। सहायक एम्बेसडर विजय कुमार ने भी क्लब सदस्यों को प्रेरित किया। बैठक में हिमांशु, अरविन्द, आर्यन, कृष्णा, अक्षय, प्रशान्त, नितिन, वीरेन्द्र, करण, तपस्या, पायल, अंजलि, सपना, जिज्ञासा, दीपिका, सानिया, नयना, ज्योति, वन्दना, राधा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *