रुड़की में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

रुड़की। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद जहां लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली थी, वहीं अब दोबारा उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम की स्थिति ऐसी है कि आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। गुरुवार को भी लोग गर्मी से परेशान रहे। कृषि-मौसम प्रक्षेत्र इकाई रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर में सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान रहा। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी और उमस से पूरे दिन परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *