भारत रक्षा मंच की तिरंगा यात्रा 27 को
रुड़की। भारत रक्षा मंच 27 अगस्त को तृतीय तिरंगा यात्रा लक्सर में आयोजित कर रहा है। रुड़की कार्यालय में प्रांत संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने बताया कि भारत रक्षा मंच उत्तराखंड प्रांत के अंदर तिरंगा यात्राओं को तीन पखवाड़े के रूप में आयोजित कर रहा है। पहले देहरादून, विकास नगर में यात्रा संपन्न होने के बाद 27 अगस्त को सुबह 9 बजे लक्सर ब्रिज चौराहे से यात्रा बाजार से होकर गुजरेगी। यात्रा सफल बनाने के लिए रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर आदि क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ता से संपर्क करेंगे। कहा कि यात्रा में मात्र शक्ति, युवा शक्ति, राष्ट्रपति एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुख जनों को आमंत्रित किया जाएगा।
