तमंचे और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने तमंचे और चाकू के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शंकरफार्म कट के पास सरताज उर्फ बौरा पुत्र मो. हनीफ निवासी इन्द्रानगर सिरौलीकला वार्ड 20 थाना पुलभट्टा और नासिर पुत्र बाबू निवासी ग्राम भूड़ा भोजीपुरा बरेली हाल निवासी इन्द्रानगर सिरौलीकला वार्ड 20 पुलभट्टा से पूछताछ कर तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों पास 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी सरताज प्रतिबंधित मांस के व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है।
