डायट के महिला प्रशिक्षुओं ने सीएम को भेजी राखी
रुद्रपुर। डायट की महिला प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री को राखी भेजकर उनकी दीर्घायु की कामना की। महिला प्रशिक्षुओं ने कहा कि संस्कृति को बढ़ावा देने, सैनिकों और महिलाओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री के लिए निर्णय सराहनीय हैं। स्कूल, कॉलेज आने-जाने के लिए फ्री बस सेवा मुहैया कराना बेहद सराहनीय कदम है। महिलाओं ने इन निर्णयों के लिए सीएम का आभार जताया है। डायट की महिला प्रशिक्षुओं ने राज्य में डायटों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में वरीयता का प्राविधान रखने की मांग की है। यहां मानसी तिवारी, मनीषा राणा, संजीता, अंजली आदि ने सीएम को राखी भेजी।
