विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के परिमार्जन के लिए विवि संकल्पित: पंड्या
हरिद्वार। मुख्य अतिथि देसंविवि प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के परिमार्जन के लिए विवि संकल्पित है। शैक्षणिक योग्यता के इतर जो विद्यार्थी पर्यावरण, सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे। उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह बातें उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कही। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में उन्नयन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ दीप जलाने एवं कुलपिता पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें जी-20 की थीम पर आधारित समूह नृत्य, लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। डॉ. चिन्मया पंड्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह प्रस्तुति अलौकिक एवं अविश्वसनीय है। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, आचार्यगण, नव प्रवेशी छात्र-छात्राएं सहित शांतिकुंज परिवार मौजूद रहे।
