हरिद्वार जिले में डेंगू के 22 नए मरीज मिले
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में डेंगू के 22 नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि रैपिड जांच में डेंगू पॉजीटिव मिले 44 मरीजों की एलाइजा जांच में 22 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। डेंगू के 22 मरीजों के पॉजीटिव मिलने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 125 हो गई है। शनिवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में सबसे अधिक नौ डेंगू मरीज लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में मिले हैं। जबकि रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सात डेंगू मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 44 डेंगू संभावित मरीजों की एलाइजा जांच की जिसमें 22 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीज हरिद्वार जिले के अलग-अलग इलाकों से हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में एक मरीज हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र का भी है। जबकि इसके अतिरिक्त बहादराबाद ब्लॉक में एक, नारसन ब्लॉक में दो और लक्सर ब्लॉक में एक डेंगू मरीज मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच में 22 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
