लोहाघाट में यातायात नियमों का पालन नहीं करने किए चालान
चम्पावत। लोहाघाट में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां इंटरसेप्टर वाहन के जरिए चालान किए जा रहे हैं। पुलिस दस वाहनों के चालान कर डीएल निरस्तीकरण के लिए भेजे हैं। लोहाघाट में जिला मुख्यालय से इंटरसेप्टर वाहन मंगाए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालें चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में दस वाहन चालकों के चालान कर डीएल निरस्तीकरण के लिए भेजे। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि ओवरलोडिंग, बगैर हेलमेट और तेज गति से चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
