जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने ली शपथ

चम्पावत। टनकपुर में जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। फाउंडेशन के संरक्षक भुवन चंद्र पांडेय के दिशा-निर्देशन पर अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने 65 सदस्यों शपथ दिलाई। उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बसंत पुनेठा, हंसा जोशी, कल्पना चंद, बबीता गोस्वामी, नवीन चंद्र भट्ट, अनिल चौधरी पिंकी, ईशु अग्रवाल, प्रीतम सिंह, पदमिनी दयाल, महेश चंद्र, संजय गर्ग, दर्शन राम, नवीन गहतोड़ी, भोलादत्त शर्मा, मुरली मनोहर, धर्मानंद, हरिदत्त भट्ट, राजाराम, सूरज भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *