सेना के जवान की गुमशुदगी दर्ज

रुड़की

गंगनहर में डूबकर लापता हुए सेना के जवान के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। रुड़की सेना का जवान 15 अक्तूबर को महेवड़ पुल के पास गंगनहर में स्नान करते हुए डूबकर लापता हो गया था। सेना के जवान का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। देवरामपुर कोटद्वार निवासी मदन गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शिवांशु गॉड सेना में सेवारत हैं। 15 अक्तूबर को उसका पुत्र अपने साथियों के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार गया था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इस दौरान साथियों से पूछने पर उन्होने बताया कि मेहवड पुल पर बने घाट पर स्नान करते समय गंगनहर में तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि जवान के पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *