हवन कर नेत्रदान का संकल्प लिया
पिथौरागढ़। नगर में नेत्रदान पखवाड़े के तहत हवन का आयोजन हुआ। नगरपालिका सभागार में रेडक्रोस सदस्य डॉ. तारा सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। डॉ. सिंह ने कहा कि नेत्रदान कर किसी के अंधेरे जीवन में रोशन की किरण लाई जा सकती है। हवन योगाचार्य रघुवर दत्त कापड़ी ने संपन्न कराया। यहां बिंदु जोशी, विपिन चंद्र जोशी, हंसी कापड़ी शीला सामंत, मान सिंह सामंत, विजय प्रकाश, प्रकाश जोशी, शोभा गुप्ता, बसंती धामी, दिवाकर जोशी, डॉ. एसपी सिंह, मालती सौन, मुन्नी भट्ट, सुशीला साह आदि मौजूद रहे।
