युवा कलाकार आकाश को किया सम्मानित

पिथौरागढ़। अमेजन टीवी के हिप हॉप इंडिया शो में अपने हुनर का जलवा बिखेरने वाले सीमांत के युवा कलाकार आकाश पटियाल को सम्मानित किया गया। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में वी वायरस संस्था की ओर से नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत व व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान नन्हें कलाकारों ने सुंदर नृत्य भी पेश किया। इस दौरान विजय टम्टा,पंकज लुंठी,दीप जोशी,दिप्पू लुंठी,अजय बेरी,दीपक लुंठी,हरीश लटवाल,नानू बिष्ट,विप्लव भट्ट,जुगल किशोर पाण्डे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *