बाणासुर और मां राजराजेश्वरी की डोली बदरीनाथ पहुंची
चमोली। भगवान केदार भोलनाथ की तपो भूमि केदारनाथ क्षेत्र के लमगोंडी (गुप्तकाशी) से देवाधिदेव के अनन्य भक्त बाणासुर महाराज और माता राज राजेश्वरी की पवित्र डोली भगवान बदरी विशाल के बदरीनाथ पहुंची। श्रद्धा भाव से भगवान दर्शन पूजन किया गया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित आचार्यों ने पवित्र डोलियों और उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं का स्वागत कर भगवान का प्रसाद, अंगवस्त्र और तुलसी माला भेंट की। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की विग्रह बोली केदारनाथ धाम सहित पंचकेदार श्री ओंकारेश्वर उखीमठ के दर्शनों के बाद रविवार को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। देवडोलियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके पश्चात देवडोलियां मंदिर परिसर में दर्शन हेतु मंदिर में पहुंची। पवित्र डोलियों के बदरीनाथ पहुंचने पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, देवरा यात्रा संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला, व्यवस्थापक सुधीर पोस्ती, सचिव सुरेश बगवाड़ी, विकास जुगराण, नरेन्द्र शर्मा, सुबोध बगवाड़ी, दुर्गेश बाजपेयी, दर्शन सजवाण, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, विकास सनवाल सत्येंद्र झिंक्वाण ने पवित्र डोलियों का स्वागत किया।
